जरा हटके

चट्टान के अंदर बना आलीशान होटल, जमकर वायरल हुआ Video

Shubhra Nandy
20 July 2024 1:57 PM IST
चट्टान के अंदर बना आलीशान होटल, जमकर वायरल हुआ Video
x
Viral Video: अक्सर कहा जाता है कि बाहरी दिखावे के पीछे भागने के बजाय आंतरिक सुंदरता को महत्व देना चाहिए, क्योंकि आंतरिक सुंदरता ही सबसे ज्यादा मायने रखती है, भले ही वो बाहर से दिखने में कैसी भी हो. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाहर से दिख रहे विशालकाय चट्टान (Rock) के अंदर एक आलीशान होटल (Hotel) बना हुआ है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. वीडियो में एक महिला परिवार के साथ एक होटल में प्रवेश करती है, जो बाहर से एक बड़ी चट्टान के नीचे स्थित है और बहुत ही साधारण सा दिख रहा है, लेकिन अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ahlasami नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बाहर के नजारे को देखकर अंदर की भव्यता का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इस होटल की अप्रत्याशित खूबसूरती ने लोगों की इच्छा को वहां जाने के लिए प्रेरित किया है.

चट्टान के नीचे बना आलीशान होटल


Next Story