विश्व

ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए

Nil dhankar
26 Jun 2025 2:08 PM IST
ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए
x

न्यूयॉर्क। गजब के उलटफेर में भारतीय-अमेरिकी नेता जोहरान क्वामे ममदानी ने 24 जून 2025 को न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की है, उन्होंने राजनीतिक दिग्गज और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया है. ममदानी को काउंट किए गए बैलट पेपर का 90 फीसदी वोट मिला है जबकि उन्हें कुल वोटों का 43.5 फीसदी वोट मिला है. जोहरान ममदानी अभी डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार (presumptive Democratic nominee) हैं.

हालांकि, अंतिम परिणाम की पुष्टि रैंक्ड चॉइस वोटिंग (RCV) की प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है, जिसमें मतों की गिनती और वितरण पूरा होने के बाद नतीजे जुलाई 2025 में घोषित होंगे. इस प्रक्रिया में ममदानी की बढ़त मजबूत मानी जा रही है, लेकिन तकनीकी रूप से घोषणा बाकी है. लेकिन उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है.

जोहरान ममदानी 2021 से न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा में एस्टोरिया क्वींस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ममदानी विदेश नीति पर मुखर तरीके से बोलेने वाले नेता रहे हैं. उन्होंने फिलिस्तीन के पक्ष में एक मजबूत रुख अपनाया है इस कारण उन्हें इजरायल समर्थक समूहों की आलोचना का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा है कि अगर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क शहर का दौरा करते हैं, तो वे उन्हें गिरफ्तार करवा देंगे. इसके लिए उन्होंने अतंर्राष्ट्रीय कोर्ट से नेतन्याहू के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट का हवाला दिया है.


Next Story