
x
CHINI चीनी: राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने चीन की राजधानी पेइचिंग में ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के अध्यक्ष मार्कस स्टॉटर के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
चाओ लेची ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और ऑस्ट्रिया के बीच संबंधों का अर्थ लगातार समृद्ध होता जा रहा है और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है। वर्ष 2026 चीन और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है। चीन ऑस्ट्रिया के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी जरूरी सहमति को लागू करने, एक-दूसरे के मुख्य हितों व बड़ी चिंताओं का ध्यान रखने, हरित संक्रमण व डिजिटल अर्थव्यवस्था आदि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में नई बातें लाने, दोनों देशों के लोगों के बीच मेलजोल को मजबूत करने, आपसी समझ को बढ़ाने, बहुपक्षवाद को बनाए रखने और चीन-ऑस्ट्रिया मैत्रीपूर्ण रणनीतिक साझेदारी के गहरे विकास को बढ़ाने को तैयार है। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के साथ बातचीत व संपर्क को मजबूत करने, कानून व निगरानी में अनुभव साझा करने और एक व्यावहारिक सहयोग व कानूनी माहौल बनाने को तैयार है।
वहीं, मार्कस स्टॉटर ने कहा कि ऑस्ट्रिया चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। ऑस्ट्रिया चीन के साथ व्यापार, मानविकी व कानून आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती को बढ़ाने के लिए तैयार है।
Tagsचीन-ऑस्ट्रिया संबंधबीजिंग बैठकचाओ लेचीमार्कस स्टॉटरशी चिनफिंगऑस्ट्रिया संसदद्विपक्षीय सहयोगडिजिटल अर्थव्यवस्थाहरित ऊर्जाअंतरराष्ट्रीय संबंधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





