विश्व
यूरोप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से मिलेंगे जेलेंस्की के सहयोगी
jantaserishta.com
3 Dec 2025 5:01 PM IST

x
नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के प्रमुख सहयोगी रुस्तम उमेरोव बुधवार को ब्रुसेल्स में यूरोपीय नेताओं के नेशनल सिक्योरिटी सलाहकारों से मिलेंगे। यह बैठक यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत हो रही है। जेलेंस्की ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक "वास्तविक शांति" की दिशा में बढ़ाया गया रचनात्मक कदम होगा।
जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तेम उमेरोव के साथ ही चीफ ऑफ जनरल स्टाफ एंड्री ह्नातोव भी शामिल होंगे, और इन बैठकों का मकसद "सहयोगियों के साथ समन्वय" स्थापित करना है।
उन्होंने कहा, "यूक्रेनी प्रतिनिधि यूरोप में अपने साथियों को बताएंगे कि मास्को में अमेरिकी पक्ष द्वारा कल की बातचीत के बाद क्या पता चला है, और वे जरूरी सिक्योरिटी आर्किटेक्चर के यूरोपियन हिस्से पर भी चर्चा करेंगे।"
जेलेंस्की ने आगे कहा कि उमेरोव और ह्नातोव "यूएस में राष्ट्रपति ट्रंप के दूतों के साथ बैठक की तैयारी भी शुरू करेंगे।" हाल ही में चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यर्माक ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उमेरोव को नई जिम्मेदारी मिली।
डिप्लोमैटिक बैठकों के ये दौर, यूक्रेन की शांति वार्ता टीम का हिस्सा है, जो हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों के साथ फ्लोरिडा में हुई चर्चाओं के बाद सक्रिय हुई है। 3 दिसंबर 2025 को ब्रुसेल्स में इसके परिणामों से मीडिया को अवगत कराया जा सकता है। जेलेंस्की ने कहा है कि वे यूरोपीय भागीदारों को मास्को में अमेरिकी दल से हुई बातचीत का ब्योरा देंगे।
मंगलवार (2 दिसंबर) को मास्को में अमेरिकी विशेष दूत स्टीफन विटकॉफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत के नतीजों को ब्रीफ करेंगे। विटकॉफ की रूस यात्रा के बाद क्रेमलिन ने कहा कि शांति योजना पर प्रगति नहीं हुई, तो वहीं पुतिन ने यूरोप को "युद्ध के लिए तैयार" रहने की चेतावनी दी। जेलेंस्की ने इसे "निराशाजनक" बताया, लेकिन दावा किया कि यूक्रेन "रचनात्मक रूप से काम करने" को तैयार है।
Tagsजेलेंस्कीयूरोप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारZelenskyNational Security Advisor EuropeNational Security Advisor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





