विश्व

जेलेंस्की ने कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

jantaserishta.com
18 May 2024 10:35 AM IST
जेलेंस्की ने कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति वाले कानून पर किए हस्ताक्षर
x
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अदालत द्वारा दोषी करार दिये जा चुके कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को देश के सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। संसद प्रेस सेवा ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हस्ताक्षरित कानून कुछ श्रेणियों के दोषियों को मार्शल लॉ के दौरान एक अनुबंध के तहत सैन्य सेवा के लिए भर्ती करने की अनुमति देता है। इस कानून 8 मई को संसद ने पारित किया था।
बदले में, दोषियों को उनकी सजा के दौरान पैरोल का मौका मिलेगा। नया कानून उन कैदियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अपराध, दो या दो से अधिक व्यक्तियों की जानबूझकर हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले सप्ताह न्याय मंत्री डेनिस मालिउस्का ने कहा था कि इस कानून के बाद यूक्रेन की सेना में 10 हजार से 20 हजार दोषियों को भर्ती किया जा सकेगा।
सैन्य लामबंदी नियमों को कड़ा करने वाला एक कानून, जिसका उद्देश्य देश के सशस्त्र बलों के लिए और अधिक सैनिकों की भर्ती करना है, शनिवार को देश में प्रभावी होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story