विश्व

Zelensky ने रूस के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया

Riyaz Ansari
3 May 2025 8:59 PM IST
Zelensky ने रूस के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया
x

World वर्ल्ड; यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने रूस द्वारा पर प्रस्तावित तीन दिन के युद्धविराम को "नाटक" करार देते हुए इसे खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने उन विदेशी नेताओं को भी आगाह किया है जिन्हें मास्को के रेड स्क्वायर परेड में आमंत्रित किया गया है, कि उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती।

ज़ेलेन्स्की ने 30 दिन के बिना शर्त युद्धविराम की मांग दोहराई, जो अमेरिकी प्रस्ताव के अनुरूप है। उनका कहना है कि तीन से पांच दिन के युद्धविराम में कोई ठोस समाधान संभव नहीं है।

इस बीच, रूस 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस परेड में चीन, बेलारूस, सर्बिया, वेनेज़ुएला सहित 20 से अधिक देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भारत की ओर से रक्षा मंत्री के बजाय अब किसी कनिष्ठ मंत्री के शामिल होने की संभावना है।

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव मेदवेदेव ने चेतावनी दी कि अगर ज़ेलेन्स्की कोई उकसावे वाली कार्रवाई करते हैं, तो कीव के लिए 10 मई की सुबह की कोई गारंटी नहीं होगी

Next Story
null