
x
Ukraine यूक्रेन: रूस और यूक्रेन के बीच साल 2022 से युद्ध जारी है। रूस की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दनीप्रो में रूसी ड्रोन से किए गए हमले के बाद बचाव दल और सभी आपातकालीन सेवाएं राहत कार्य में जुटी हैं। यह दिनदहाड़े किया गया एक बेशर्मी वाला हमला है, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। जेलेंस्की ने लिखा कि अब तक 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल रही है।
ऐसे हर हमले के साथ, रूस बार-बार यह साबित करता है कि उसे कड़े दबाव का सामना करना होगा। ऐसे हमले यह भी दर्शाते हैं कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और ज्यादा कड़ा होना चाहिए और यूरोप में हम सभी को रूसी ड्रोन एवं मिसाइलों के खिलाफ एक विश्वसनीय रक्षा प्रणाली बनानी होगी, ताकि कोई भी देश इस खतरे के खिलाफ अकेला न खड़ा हो। उन्होंने लिखा कि संयुक्त कार्रवाई जरूरी है। एकजुट और कड़ी कार्रवाई से ही इन आतंकवादियों को हराया जा सकता है। रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस को संबोधित करते हुए रूस के खिलाफ साजिश करने वाले देशों को चेतावनी दी थी। साथ ही उन्होंने यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए शर्तें रखी थीं। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा था कि रूस के खिलाफ किसी भी आक्रमण का दृढ़ता से जवाब दिया जाएगा। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा था कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ बल प्रयोग की धमकियां लगातार दे रहे हैं और मास्को पर नाटो और यूरोपीय संघ के देशों पर हमला करने की योजना बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार इस तरह के उकसावे को खारिज किया। लावरोव ने कहा कि रूस का ऐसा कोई इरादा न तो कभी था और न ही है। रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर लावरोव ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि रूस शुरू से ही संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करने के लिए बातचीत के लिए तैयार रहा है और रहेगा। लावरोव ने कहा कि रूस की सुरक्षा और महत्वपूर्ण हितों की विश्वसनीय गारंटी होनी चाहिए। यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में रूसियों और रूसी भाषी लोगों के अधिकारों को बहाल किया जाना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। इस आधार पर हम यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर बात करने के लिए तैयार हैं।
Tagsयूक्रेनरूसदनीप्रोड्रोन हमलानागरिकघायलवोलोडिमिर जेलेंस्कीराहत कार्यरूसी हमलेप्रतिबंधयूरोपरक्षा प्रणालीरूस-यूक्रेन युद्धसंयुक्त कार्रवाईसर्गेई लावरोवपुतिनसुरक्षा गारंटीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





