विश्व
जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ की यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण पर चर्चा
jantaserishta.com
3 Feb 2023 10:48 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन ने सहयोग और कीव के यूरोपीय एकीकरण पर चर्चा की। यह जानकारी जेलेंस्की की प्रेस सेवा ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन -यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले गुरुवार को कीव में हुई वार्ता के बाद जेलेंस्की ने कहा कि वॉन डेर लेयेन और अन्य यूरोपीय संघ के अधिकारियों की यूक्रेन की यात्रा यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
जेलेंस्की ने कहा कि, उन्हें प्रश्नावली के दूसरे भाग पर वॉन डेर लेयेन से एक रिपोर्ट मिली, जिसे यूक्रेन ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए उम्मीदवार बनने के लिए भरा था।
उन्होंने कहा, यह अच्छी खबर है। यह रिपोर्ट हमारी सरकार के काम का आधार बनेगी।
बैठक में जेलेंस्की और वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार उदारीकरण, वित्तीय सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा के बारे में बात की।
दोनों पक्षों ने यूक्रेन के संघर्ष के बाद के पुनर्निर्माण और रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों के मुद्दों पर भी बात की।
Tagsयूक्रेन राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्कीब्लादिमिर जेलेंस्कीयूक्रेनयूक्रेन युद्धUkraine President Vladimir ZelenskyVladimir ZelenskyUkraineUkraine War
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





