विश्व

जेलेंस्की ने डच पीएम के साथ रक्षा सहायता पर की चर्चा

jantaserishta.com
18 Feb 2023 9:53 AM IST
जेलेंस्की ने डच पीएम के साथ रक्षा सहायता पर की चर्चा
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की और डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने कीव के लिए रक्षा सहायता और रूस पर नए प्रतिबंधों पर चर्चा की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रेसिडेंशियल प्रेस सर्विस का हवाला देते हुए बताया कि वार्ता में जेलेंस्की ने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम ट्रांसफर करने के फैसले और 'टैंक गठबंधन' में भागीदारी के लिए नीदरलैंड को धन्यवाद दिया।
जेलेंस्की ने कहा कि जर्मनी और डेनमार्क के साथ मिलकर नीदरलैंड यूक्रेन को लगभग 100 लेपर्ड टैंक देने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस साल, नीदरलैंड ने सैन्य, वित्तीय, मानवीय और कानूनी क्षेत्रों में यूक्रेन की मदद के लिए 2.5 अरब यूरो (लगभग 2.67 अरब डॉलर) आवंटित किए गए।
जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर मास्को पर नए प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है, इसमें परमाणु क्षेत्र, मिसाइल उद्योग, आईटी क्षेत्र और रूसी मिसाइल कार्यक्रम या ड्रोन के उत्पादन के कार्यान्वयन में योगदान देने वाले सभी उद्योगों और उद्यमों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल हैं।
वहीं, रुटे ने कहा कि उनका देश न केवल यूक्रेन को टैंक और वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति करने के लिए तैयार है, बल्कि यूक्रेनी सेना के लिए प्रशिक्षण और अभ्यास प्रदान करने के लिए भी तैयार है।
लगभग एक साल पहले रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद रुटे अपनी दूसरी यात्रा के लिए कीव पहुंचे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story