विश्व

स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान युवक की मौत, अचानक पैराशूट के साथ हुआ ऐसा...

jantaserishta.com
15 March 2021 2:17 PM IST
स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान युवक की मौत, अचानक पैराशूट के साथ हुआ ऐसा...
x

DEMO PIC

युवक काफी अनुभवी स्काईडाइवर था...

ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई क्योंकि उसका पैराशूट ठीक से खुल नहीं पाया. हालांकि, युवक काफी अनुभवी स्काईडाइवर था. रविवार को वर्चुअल नेशनल्स स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान यह हादसा हुआ.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के जूरियन बे में युवक स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा ले रहा था. सोलो विंगसूट परफॉर्म करने के दौरान जब वह हवा में कूदा तो उसका पैराशूट खुल नहीं पाया.
घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीम युवक के पास पहुंच गई और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ युवक काफी अनुभवी था और कई ऊंची कूद में भी हिस्सा ले चुका था. स्काईडाइव कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वे मृतक के परिवार और दोस्तों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की सिविल एविएशन सेफ्टी ऑथोरिटी और ऑस्ट्रेलियन पैराशूट फेडरेशन की ओर से घटना की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि किन वजहों से पैराशूट में खराबी आई. पुलिस भी घटना को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story