विश्व

युवक हुआ गिरफ्तार, गे पार्टनर निकला HIV पॉजिटिव तो कर दिया मर्डर, फिर...

jantaserishta.com
19 March 2022 8:49 AM IST
युवक हुआ गिरफ्तार, गे पार्टनर निकला HIV पॉजिटिव तो कर दिया मर्डर, फिर...
x
गला घोंटकर हत्या कर दी.

नई दिल्ली: अमेरिका में 23 वर्षीय जुआन तेजदोर बैरन (Juan Tejedor Baron) नाम के युवक को 73 साल के बुजुर्ग गैरी रूबी (Gary Ruby) की हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि मृतक गैरी बैरन का प्रेमी था. लेकिन जब बैरन को पता चला गैरी HIV पॉजिटिव है, तो उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

कैलिफोर्निया पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बैरन ने गला घोंटकर गैरी रूबी की हत्या की थी और उसकी लाश को कंक्रीट आदि से बाथटब में दबा दिया था. 'डेली मेल' के अनुसार, फिलहाल बैरन ने अपने प्रेमी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने पिछले बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया साथ ही गैरी रूबी की लाश को उनके 16 करोड़ के आलीशान बंगले से बरामद भी कर लिया.
गिरफ्तारी वारंट के अनुसार, बैरन ने बताया कि फरवरी में संबंध बनाने के बाद उसे गैरी के एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में पता चला. जिसके बाद गुस्से में बैरन ने बेल्ट से गला घोंटकर गैरी की हत्या कर दी. हत्या के बाद बैरन ने देश से भागने का प्रयास किया था, लेकिन पकड़ा गया.
बताया जा रहा है कि बैरन ने डिनर के वक्त गैरी का गला घोंटा था. उसने बेल्ट से तबतक गला कसा जब तक कि गैरी बेहोश नहीं हो गया और अंत में उसकी जान चली गई. बैरन ने गैरी को बाथटब में घसीटा और चाकू से उसकी कलाई की नस काट दी. उसका मकसद हत्या को अलग एंगल देने का था.
इतना ही नहीं हत्या के बाद बैरन ने गैरी के महंगी कार और करोड़ों के घर को अपना बताने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों को बैरन ने बताया कि उसने मृतक से इसे खरीदा था. फिलहाल हत्या, चोरी, जांच को मिसगाइड करने जैसे कई केस जुआन तेजदोर बैरन पर चल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story