विश्व

iPhone खरीदने के लिए युवक ने बेच दी अपनी किडनी, जानें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
17 Nov 2020 2:19 PM IST
iPhone खरीदने के लिए युवक ने बेच दी अपनी किडनी, जानें फिर क्या हुआ
x
एप्पल के आईफोन की कीमत कितनी ज्यादा होती है इसका अंदाजा हर किसी को है. लेकिन गैजेट्स को लेकर युवाओं का पागलपन भी अजीब होता है. वे इसे अपना स्टेटस सिंबल मानते हैं और आईफोन के लिए कुछ भी कर गुजर को तैयार रहते हैं. जब कभी आईफोन बाजार में लांच होता है, सोशल मीडिया पर इस तरह के जोक चलते हैं कि इसे खरीदने के लिए आपके अपनी किडनी बेचनी होगी.

अक्टूबर महीने में Apple कंपनी के नए iPhone सीरीज की घोषणा के बाद किडनी बेचकर आईफोन खरीदने के मीम्स और चुटकुलों की इंटरनेट पर बाढ़ आ गई थी. मीम्स में iPhone खरीदने में सक्षम होने के लिए सबसे ज्यादा किडनी बेचने की ही बातें हो रही थी लेकिन क्या आपको पता है ऐसा सच में भी हुआ है.

किडनी बेचकर आईफोन खरीदना 25 वर्षीय चीनी व्यक्ति वांग शांगुन के लिए एक भयावह वास्तविकता बन गया है. 2011 में, चीन के अनहुई प्रांत से आने वाले 17 वर्षीय शांगकुन ने आईपैड 2 और एक आईफोन खरीदने के लिए अपनी किडनी 3,273 डॉलर में बेच दी थी. उस समय वांग शांगुन के हवाले से कहा गया था, "मुझे दो गुर्दे क्यों चाहिए?" एक ही पर्याप्त है."

चूंकि वो Apple के गैजेट के लिए बहुत उत्सुक थे, इसलिए उन्होंने एक ऑनलाइन मार्केट रूम में एक ब्लैक मार्केट ऑर्गन पेडलर से बात की. इस चैट में पैडलर ने उन्हें बताया कि वह अंग बेचकर 3,000 डॉलर कमा सकते हैं. इस बातचीत के तुरंत बाद, 17 साल के वांग ने अपने दाहिने गुर्दे को बेचने के लिए हुनान प्रांत में एक अवैध सर्जरी करा ली.

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महीनों के भीतर, शेष किडनी में अनहाइजीनिक ऑपरेशन लोकेशन और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की कमी के कारण उन्हें संक्रमण हो गया. उसकी हालत बिगड़ती गई और वह अब गुर्दे की कमी के कारण बेहोश हो गया है और उसे नियमित डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है.

उसकी मां को उस समय संदेह हुआ जब उसने उसे Apple के महंगे उपकरणों के साथ घर में प्रवेश करते हुए देखा और फिक उसने सर्जरी के बारे में कुबूला. इसके बाद, जानबूझकर चोट और अंग व्यापार के आरोपों के तहत नौ लोगों के खिलाफ इस मामले में वहां केस दर्ज किया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story