
x
Australia ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में रविवार तड़के एक युवक की गोलीबारी में मौत हो गई। 26 वर्षीय पीड़ित अपने साथियों के साथ शहर के केंद्रीय व्यावसायिक जिले के एक कोने पर खड़ा था, जब लगभग 3.40 बजे एक अज्ञात हमलावर ने उस पर गोली चलाई। घायल युवक को उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ग्राहम बैंक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि घटना को टारगेट अटैक माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़ित को जानती थी और शहर के बीचों-बीच, सुबह के शुरुआती घंटों में हुई इस घटना को कतई स्वीकार्य नहीं माना जा सकता। घटना की प्रकृति को देखते हुए हत्यारे को पकड़ने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित के साथियों से भी जांच में मदद करने का आग्रह किया।
इससे पहले, 1 सितंबर को मेलबर्न के उत्तरी उपनगर एपिंग में एक कार और ट्रक की टक्कर के दौरान भी गोलीबारी हुई थी। कार में सवार 23 वर्षीय पुरुष को गोली लगी थी, जबकि 18 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई थी और पुलिस ने कहा था कि ट्रक चालक का गोलीबारी में कोई संलिप्तता नहीं है। घटनास्थल पर जांच के दौरान थोड़ी दूरी पर एक जली हुई कार भी मिली थी। पुलिस इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी ला रही है और नागरिकों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।
Next Story





