विश्व

ये वीडियो देखकर दंग हो जाएंगे

jantaserishta.com
1 Jun 2022 9:55 AM IST
ये वीडियो देखकर दंग हो जाएंगे
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. पहली नजर में लोगों को समझ नहीं आया कैसे कोई शख्स हवाई जहाज के विंग पर आराम से टहल सकता है, वो भी हजारों फीट की ऊंचाई पर. तो आइए हम आपको बताते हैं इस वीडियो की हकीकत...

दरअसल, ये वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी बाली के Nyang-Nyang बीच का है. जहां समुंदर के किनारे पहाड़ी पर एक रिटायर्ड बोइंग विमान (Boeing Aircraft) रखा हुआ है. विमान जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर है. इसी विमान के विंग पर एक शख्स आराम से चहलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस वीडियो को हाल ही में इंस्टाग्राम पेज earthpix पर शेयर किया गया है. जहां इसे 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है. यूजर्स ने वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर के साथ हवाई जहाज के विंग पर टहलने वाले शख्स की हिम्मत की दाद दी है. हालांकि, कुछ लोगों ने इसे खतरनाक और गैरवाजिब स्टंट बताया है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान के विंग पर आराम से टहल रहा है. विमान का विंग पहाड़ी के नीचे की तरफ हवा में है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर शख्स का पैर फिसल जाता तो वो सीधे गहरी खाई में गिर जाता.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, इसे शूट करने वाले फोटोग्राफर का नाम Koming Darmawan है. वीडियो देखकर लोगों ने ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दी है. किसी ने इसे हैरतअंगेज स्टंट बताया तो किसी ने शख्स की बहादुरी की तारीफ की. कुछ लोगों ने उसकी सेफ्टी को लेकर चिंता भी जाहिर की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story