विश्व

वजह जान कर हो जाएंगे हैरान! मौत के बाद छोड़ गया म्‍यूजियम में रहने वाली 50 बिल्लियों के लिए अपनी दौलत

Neha Dani
8 Dec 2020 6:13 AM GMT
वजह जान कर हो जाएंगे हैरान! मौत के बाद छोड़ गया म्‍यूजियम में रहने वाली 50 बिल्लियों के लिए अपनी दौलत
x
फ्रांस के एक परोपकारी शख्‍स को रूस के एक म्‍यूजियम में रहने वाली बिल्लियों से इतना ज्‍यादा प्‍यार था

फ्रांस के एक परोपकारी शख्‍स को रूस के एक म्‍यूजियम में रहने वाली बिल्लियों से इतना ज्‍यादा प्‍यार था कि वह मौत के बाद उनके लिए दौलत छोड़ गए हैं। ये बिल्लियां रूस के हर्मिटिज म्‍यूज‍ियम के बेसमेंट में सैंकड़ों साल से रहती हैं। इनकी संख्‍या करीब 50 है। पूरे म्‍यूजियम में 30 लाख आर्ट वर्क, पुरावशेष और मूर्तियां हैं। इस म्‍यूजियम की संस्‍थापक कैथरीन द ग्रेट थीं।

कैथरीन ने इन बिल्लियों को आर्ट गैलरी की संरक्षक का दर्जा दिया था। इन बिल्लियों को इसलिए म्‍यूजियम के अंदर रखा गया था ताकि चूहों को घर से दूर रखा जा सके। अब इन बिल्लियों की वॉलंटियर और म्‍यूजियम का स्‍टाफ रखता है। म्‍यूजियम के मुताबिक इनके लिए भोजना की व्‍यवस्‍था दान से की जाती है। इन बिल्लियों के लिए अपना वॉशिंग मशीन है और स्‍थानीय डॉक्‍टर उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करते हैं।
म्‍यूजियम के जनरल डायरेक्‍टर मिखाइल पिओट्रोवस्‍की ने पिछले दिनों कहा था कि एक अज्ञात फ्रांसीसी दानदाता इन बिल्लियों से इतने ज्‍यादा प्रभावित हुए कि उन्‍होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्‍सा दान कर दिया है और इसके लिए उन्‍होंने वसीयत में बकायदा जिक्र किया है। उन्‍होंने कहा कि हमारे फ्रांसीसी मित्र ने बहुत अच्‍छा काम किया है। य‍ह बिल्‍ली और चैरिटी दोनों के लिए ही बहुत अच्‍छा है। यह पैसा बहुत ज्‍यादा नहीं है लेकिन किसी ने अपनी वसीयत में इनका जिक्र किया यही बहुत है।


Next Story