विश्व

आप भी जानिए 10 लाख साल पहले अंटार्कटिका में कौन रहता था? वैज्ञानिको प्राप्त हुई रहस्यमयी DNA की जानकारी

HARRY
11 Oct 2022 4:19 AM GMT
आप भी जानिए 10 लाख साल पहले अंटार्कटिका में कौन रहता था? वैज्ञानिको प्राप्त हुई रहस्यमयी DNA की जानकारी
x

वैज्ञानिकों को डीएनए से जुड़ी यह सफलता अंटार्कटिक के उत्तर में स्कोटिया सागर (Scotia Sea north of Antarctic) के तल के नीचे से मिली है। कार्बनिक पदार्थों के ये टुकड़े एरिया के इतिहास को समझने में अनमोल हो सकते हैं। जिससे यह समझा जा सकता है कि समुद्र में और किस तरह के जीव किस समय में रहते थे।

जिससे एक तरह के नक्शा तैयार करने में मदद मिल सकती है।पृथ्वी पर जीवों का अस्तित्व कब से है?शायद इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं होगा? यह समझना काफी मुश्किल भरा है कि पृथ्वी पर जीवन कितना पुराना और लंबा रहा है। इन सब के बीच वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका (DNA discovered in Antarctica) में 1 मिलियन साल यानी 10 लाख साल पुराने की DNA की खोज की है। ऐसे में वैज्ञानिकों को मिले डीएनए के टुकड़े से बेशक यह खुलासा जरूर होता है कि पृथ्वी पर जीवन कम से कम 10 लाख साल पुराना है।

तकनीकी रूप से इसे sedaDNA कहा जाता है। वैज्ञानिकों को मिला यह नमूना भविष्य में अंटार्कटिका को कैसे प्रभावित कर सकता हैं, यह समझने के लिए चल रहे प्रयासों में उपयोगी साबित होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया यूनिवर्सिटी की मरीन ईकोलॉजिस्ट लिंडा आर्मब्रेक्ट ने बताया कि अब तक का यह सबसे पुराना प्रमाणित समुद्री से sedaDNA है। SedaDNA इससे पहले कई वातावरणों में पाया गया है, जिसमें स्थलीय गुफाएं (terrestrial caves) और सबआर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट (subarctic permafrost) शामिल हैं, जिन्होंने क्रमशः 4 लाख और 6.5 लाख साल पहले के sedaDNA का उत्पादन किया है।

Next Story