विश्व

सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर मिसाइलों से हमला

jantaserishta.com
9 March 2024 8:51 AM IST
सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर मिसाइलों से हमला
x
अदन: यमन के हौथी समूह ने अदन की खाड़ी में सिंगापुर के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइलों से हमला किया। एक अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज प्रोपेल फॉर्च्यून को अदन के तट से लगभग 50 समुद्री मील दूर मिसाइलों से निशाना बनाया गया। हमले में जहाज के चालक दल के सदस्यों के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने घटना की पुष्टि की है।
अभी तक हौथी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला हौथी द्वारा बुधवार को बारबाडोस के झंडे वालेे "ट्रू कॉन्फिडेंस" मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर किए गए इसी तरह के मिसाइल हमले के बाद हुआ है। हौथी समूह ने दावा किया था कि वह अमेरिकी जहाज था। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, उस हमले में जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरतलब है कि हौथी ने ये हमले गाजा में इजराइली हमलों के विरोध में शुरू किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story