विश्व

Yemen: हूती विद्रोहियों ने अचानक हमला कर UN के नौ कर्मचारियों व अन्य को बनाया बंधक

Sanjna Verma
7 Jun 2024 6:52 PM GMT
Yemen: हूती विद्रोहियों ने अचानक हमला कर UN के नौ कर्मचारियों व अन्य को बनाया बंधक
x

Dubai दुबई : बढ़ते वित्तीय दबाव और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन से हवाई हमलों का सामना कर रहे हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कम से कम नौ यमनी कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहायता समूहों के लिए काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की आशंका है। ये घटना ऐसे समय हुई है जब हूती विद्रोहियों ने लगभग एक दशक पहले यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद से ही Saudiनेतृत्व वाले गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में जहाजों को निशाना बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालांकि अधिक ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ इस गुप्त समूह ने घरेलू स्तर पर असहमति के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जिसमें हाल ही में 44 लोगों को मौत की सजा सुनाना भी शामिल है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि संयुक्त राष्ट्र की Agenciesमें काम करने वाले कर्मचारियों को बंधक बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी, इसके विकास कार्यक्रम, विश्व खाद्य कार्यक्रम के कर्मचारी तथा इसके विशेष दूत के कार्यालय में काम करने वाला एक व्यक्ति शामिल है।बंधक बनाए एक कर्मचारी की पत्नी को भी विद्रोहियों ने पकड़ रखा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस पर तत्काल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

माय्यून ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने बंधक बनाए गए संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की पहचान की है, अन्य सहायता समूहों के नाम भी बताए हैं जिनके कर्मचारियों को हूतियों द्वारा उनके नियंत्रण वाले चार प्रांतों - अमरान, होदेदा, सादा और साना में बंधक बनाया गया है। उन समूहों ने अपने कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। यमन के हूती विद्रोहियों और उनके संबद्ध media संगठनों ने संरा कर्मचारियों को बंधक बनाने को तत्काल स्वीकार नहीं किया है।ईरान समर्थित विद्रोहियों ने हालांकि शुक्रवार को दोपहर की नमाज के बाद साप्ताहिक सामूहिक प्रदर्शन की योजना बनाई है, यह मौका होता है जब हूती नेता आमतौर पर अपने कार्यों की जानकारी देते हैं। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि विद्रोहियों ने किस वजह से कर्मचारियों को बंधक बनाया।

Next Story