विश्व

यमन: हूती ग्रुप का ड्रोन अटैक, मशहूर बाजार को बनाया निशाना, 6 की मौत

jantaserishta.com
2 Dec 2024 1:40 PM IST
यमन: हूती ग्रुप का ड्रोन अटैक, मशहूर बाजार को बनाया निशाना, 6 की मौत
x
अदन: यमन के ताइज प्रांत के एक मशहूर बाजार पर हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सरकार के समर्थक सैन्य अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर रविवार को बताया, "हूती बमबारी ताइज के मकबानह जिले में एक व्यस्त बाजार में हुई।"
इस हमले की यमन सरकार ने कड़ी निंदा की और इस घटना के लिए सीधे तौर पर हूती ग्रुप को दोषी ठहराया है। यमन के सूचना मंत्री मुअम्मर अल-एरियानी ने इस बम विस्फोट को ताइज में नागरिकों के खिलाफ हूती मिलिशिया की तरफ से 'क्रूर और जानबूझकर की गई हत्याओं का विस्तार' बताया। मंत्री ने अतंरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न मानवाधिकार संगठनों से इस घटना की निंदा करने की अपील की।
स्थानीय मेडिकल स्रोतों ने बताया कि ड्रोन हमले की वजह से कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हालांकि, हूती ग्रुप ने ताइज में हुई घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। बता दें कि यमन 2014 के अंत से ही एक विनाशकारी गृहयुद्ध में उलझा हुआ है। हूती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
2015 में, हूती समूह ने ताइज प्रांत में प्रवेश किया और इसकी राजधानी ताइज को घेर लिया। हालांकि यह शहर यमन सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी हूती बलों ने शहर की घेराबंदी की हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story