
x
Beijing बीजिंग। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग का "देश के वर्तमान आर्थिक कार्यों के प्रमुख लक्ष्यों" पर एक लेख 16 फरवरी, सोमवार को प्रकाशित होगा। यह शी चिनफिंग द्वारा 10 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन में दिए गए भाषण का एक अंश है। चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का यह लेख सीपीसी केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका "छ्यूशी जर्नल" के इस वर्ष के चौथे अंक में प्रकाशित होगा।
लेख में कहा गया कि वर्ष 2026 में आर्थिक कार्यों में कई काम करने हैं, हमें मुख्य बिंदुओं को समझना होगा और आवश्यक बातों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। घरेलू मांग को प्राथमिकता देने के सिद्धांत का पालन करते हुए एक मजबूत घरेलू बाजार का निर्माण करना आवश्यक है। उपभोग को बढ़ावा देने और निवेश का विस्तार करने के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए, और अपने देश के विशाल बाजार लाभ का सदुपयोग करने की जरूरत है।
लेख में उपभोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाने, शहरी और ग्रामीण निवासियों की आय बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करने, उच्च गुणवत्ता वाले सामान और सेवाओं की आपूर्ति का विस्तार करने तथा संस्कृति व पर्यटन जैसे सेवा उपभोग की क्षमता को उजागर करने पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही, लेख में नवाचार-संचालित विकास का पालन करते हुए नए विकास कारकों के संवर्धन और विस्तार में तेजी लाने पर भी उल्लेख किया गया। कहते हैं कि तकनीकी नवाचार के माध्यम से अग्रणी औद्योगिक उन्नयन पर कायम रखते हुए लगातार नए प्रकार की उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत योजना तैयार करना बहुत आवश्यक है।
लेख में पेइचिंग (पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेइ क्षेत्र), शांगहाई (यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र), और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ महा खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के विश्व स्तरीय स्रोत तैयार करना है। इसके साथ ही, 'एआई प्लस' के एकीकरण का और अधिक विस्तार करने, एआई शासन में सुधार करने, तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी आधारित वित्तीय सेवाओं में नवाचार करने पर भी रेखांकित किया गया।
इसके अलावा, लेख में सुधारों का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले विकास की गतिशीलता और जीवंतता को बढ़ावा देने, विदेशों के लिए खुलेपन का पालन करते हुए बहु-क्षेत्रीय सहयोग और उभय जीत को बढ़ावा देने, समन्वित विकास को बनाए रखते हुए शहरी-ग्रामीण एकीकरण तथा क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, "दोहरे कार्बन" सिद्धांत का पालन करते हुए व्यापक हरित परिवर्तन को बढ़ावा देने, लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लोगों के लिए अधिक व्यावहारिक कार्य करने का प्रयास करने आदि पहलुओं पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
Tagsचीनशी चिनफिंगआर्थिक लक्ष्य2026सीपीसीनवाचारघरेलू मांगउपभोगएआईहरित विकासक्षेत्रीय सहयोगउच्च गुणवत्ता विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





