
x
Beijing बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कंबोडिया किंगडम की स्वतंत्रता की 72वीं वर्षगाठ पर कंबोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी को बधाई संदेश भेजा। चिनफिंग ने अपने संदेश में कहा कि चीन हमेशा कंडोबिया द्वारा देश की स्थिरता सुरक्षित करने, स्वतंत्रता पर कायम रहने और विकास व पुनरुत्थान पूरा करने का डटकर समर्थन करता है।
शी चिनफिंग ने बल दिया कि इधर कुछ साल चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। पारस्परिक राजनीतिक आवाजाही निरंतर गहरी हो रही है, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार हो रहा है, सांस्कृतिक आदान-प्रदान उल्लेखनीय है, जिसने दोनों दशों के जनता के लिए ठोस लाभ लाया है।
शी ने कहा कि मैं चीन-कंबोडिया संबंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और नरेश सिहामोनी के साथ नेतृत्व कर नए युग में हर मौसम में चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को गहराने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कंबोडिया के विदेश मंत्री प्राक सोखोन को भी बधाई संदेश भेजा।
Tagsशी चिनफिंगकंबोडिया स्वतंत्रता दिवसनोरोडोम सिहामोनीचीन-कंबोडिया संबंधवांग यीप्राक सोखोनसाझा भविष्य वाला समुदायद्विपक्षीय सहयोगबीजिंगफ्नोम पेन्हजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





