
x
Bijing बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहत भवन में टोंगा के राजा तुपोउ VI (अहोइतु उनुअकी ओटोंगा तुकुअहो) से मुलाकात की, जो चीन की राजकीय यात्रा पर हैं।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और टोंगा सच्चे दोस्त हैं और दोनों देशों के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों पक्षों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार किया है, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का दृढ़ता से समर्थन किया है, व्यावहारिक सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं और अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को निरंतर गहरा किया है, जिससे विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और विभिन्न आकारों वाले देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए एक आदर्श स्थापित हुआ है।
तुपोउ VI ने कहा कि चीन के साथ टोंगा की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है और टोंगा के आर्थिक व सामाजिक विकास में चीन की दीर्घकालिक और निःस्वार्थ सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। टोंगा चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, 'थाइवान स्वतंत्रता' के किसी भी रूप का कड़ा विरोध करता है और राष्ट्रीय एकीकरण प्राप्त करने में चीन सरकार का दृढ़ता से समर्थन करता है।
इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने चीन लोक गणराज्य और टोंगा साम्राज्य के बीच एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया और मुलाकात के बाद, दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विकास आदि क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की रस्म में भाग लिया।
Tagsचीनटोंगाशी चिनफिंगतुपोउ VIरणनीतिक साझेदारीराजकीय यात्राजन वृहत भवनएक-चीन नीतिसहयोग समझौतेअंतरराष्ट्रीय संबंधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





