विश्व

शी चिनफिंग ने गैस विस्फोट दुर्घटना पर आदेश दिया

SHIDDHANT
23 May 2026 10:24 PM IST
शी चिनफिंग ने गैस विस्फोट दुर्घटना पर आदेश दिया
x
China चीन: शानशी प्रांत के छांगची शहर की छिनयुआन काउटी स्थित एक कोयला खदान में 22 मई की शाम को गैस विस्फोट हुआ। इससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। हादसे के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने बड़ा ध्यान दिया और अहम आदेश दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि भरसक प्रयास से घायलों का इलाज करने के साथ वैज्ञानिक ढंग से बचाव करना होगा और बाद के हालात को ठीक से संभालना होगा। शी चिनफिंग ने दुर्घटना के कारण की जांच कर कानून के अनुसार जिम्मेदारी लेने का आदेश दिया।
शी चिनफिंग ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न विभागों को दुर्घटना का सबक सीखकर सभी जोखिमों की जांच करनी होगी, ताकि गंभीर दुर्घटना होने से बच सके। अभी बाढ़ का मौसम है। बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य अच्छे से करना होगा, ताकि जनता के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी फंसे हुए लोगों की खोज, घायलों के इलाज, समय पर जानकारी देने और जिम्मेदारी लेने का आदेश दिया।
Next Story