विश्व
शी जिनपिंग ने कानसू प्रांत में अचानक आई बाढ़ आपदा पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए
jantaserishta.com
8 Aug 2025 5:00 PM IST

x
7 अगस्त से, चीन के कानसू प्रांत के लानचो शहर की युजोंग काउंटी आदि क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ों में बाढ़ आई है। 8 तारीख को दोपहर 3:30 बजे तक, 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग लापता हुए हैं।
आपदा के बाद, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने इसे बहुत महत्व दिया और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। निर्देश के अनुसार सर्वोच्च प्राथमिकता लापता व्यक्तियों की खोज और बचाव, खतरे में पड़े लोगों को स्थानांतरित करने, हताहतों की संख्या को न्यूनतम करने तथा यथाशीघ्र संचार और परिवहन को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करना है।
हाल ही में चरम मौसम की लगातार घटनाओं के प्रति, सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को जोखिम पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी को मजबूत करना चाहिए, छिपे हुए खतरों की जांच और सुधार को मजबूत करना चाहिए, और आपातकालीन कर्तव्य को मजबूत करना चाहिए, और बाढ़ के मौसम के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत कार्य करना चाहिए।
साथ ही सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





