
x
Beijing बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार सुबह राजधानी पेइचिंग के यिच्वांग में स्थित राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार पार्क का दौरा किया और वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी हॉल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स आदि क्षेत्रों की प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार उपलब्धियों का अवलोकन किया, तथा शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी उद्यमों के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि एक समाजवादी आधुनिक शक्तिशाली देश का निर्माण करने की कुंजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता और स्व-सुदृढ़ीकरण में निहित है। हमें अपने देश के संसाधनों को केंद्रित कर बड़े कार्यों को अंजाम देने के लाभ का पूरा उपयोग करना चाहिए, विभिन्न उच्च-गुणवत्ता वाले तत्वों को एकत्रित कर महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए, उल्लेखनीय कमजोरियों को दूर करने में तेजी लानी चाहिए, और इस प्रकार अपने रणनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए।
बता दें कि पेइचिंग आर्थिक-तकनीकी विकास क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय शिनछ्वांग पार्क, यिच्वांग के थोंगमिंग झील के तट पर स्थित है। यह चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पेइचिंग नगर सरकार द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित एक राष्ट्रीय स्तर का सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार पार्क और राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग नवाचार आधार है। इस पार्क में 17 लाख वर्ग मीटर उच्च-गुणवत्ता वाले औद्योगिक स्थान का पूर्ण निर्माण किया गया है, जहाँ देश की 90% से अधिक शीर्ष सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां केंद्रित हैं। पार्क में निवासी उद्यमों की संख्या 1,000 तक पहुंच चुकी है, जिससे एक पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला वाला सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार उद्योग समूह पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हुआ है।
Tagsशी चिनफिंगचीनपेइचिंगराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार पार्कवैज्ञानिक नवाचारकृत्रिम बुद्धिमत्तारोबोटिक्ससूचना प्रौद्योगिकीस्व-सुदृढ़ीकरणऔद्योगिक विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





