
x
Chin चीन: केंद्रीय सैन्य आयोग ने 6 मार्च की दोपहर के बाद चीनी थिएटर में पेइचिंग में तैनात सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए एक गाला आयोजित किया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्य़क्ष शी चिनफिंग ने सांस्कृतिक प्रदर्शन देखा और उपस्थित रिटायर्ड अधिकारियों को वसंत त्योहार की बधाई दी।
वसंत त्योहार आ रहा है। राजधानी पेइचिंग में खुशियों का माहौल दिन ब दिन गहरा हो रहा है। चीनी थिएटर में नये चीन की स्थापना, सुरक्षा, निर्माण और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा तथा सैन्य निर्माण के लिए असाधारण योगदान देने वाले रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने एकत्र होकर एक साथ वसंत त्योहार मनाया।
शाम चार बजे शी चिनफिंग सेवानिवृत्त अधिकारियों के बीच आये ।स्थल पर जोर-जोर से तालियां बजायी गईं। शी चिनफिंग ने रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के साथ स्नेहपूर्ण बात की, उनका अभिवादन किया और उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने एक साथ पिछले साल पार्टी, राष्ट्र और सेना की असाधारण प्रक्रिया और प्राप्त हुई बड़ी उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि वे अधिक घनिष्ठ रूप से कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पास एकजुट होंगे और नए युग में शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा के मार्गदर्शन में सेना के सशक्तीकरण पर शी चिनफिंग के विचार को लागू करेंगे। वे सेना की स्थापना की सौवीं वर्षगांठ के संघर्ष लक्ष्य को समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता से प्रतिरक्षा और सेना के आधुनिकीकरण के लिए योगदान देंगे।
गाला में सैन्य गीत और नृत्य आदि शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नई हवा और बुलंद हौसला महसूस किया गया।
Tagsशी चिनफिंगपेइचिंगरिटायर्ड सैन्य अधिकारीवसंत त्योहारचीनी केंद्रीय सैन्य आयोगसेना का आधुनिकीकरणसैन्य गीतनृत्यराष्ट्रीय सुरक्षाचीनी समाजवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





