
x
बीजिंग, (आईएएनएस)| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 मार्च की सुबह रूस की राजकीय यात्रा शुरू की।
स्थानीय समयानुसार 20 मार्च को दोपहर बाद चीनी राष्ट्रपति शी अपने विशेष विमान से मास्को पहुंचे। रूस ने हवाई अड्डे पर उनके स्वागत में एक समारोह आयोजित किया। मास्को के वानुकोवो हवाई अड्डे पर शी चिनफिंग ने एक लिखित भाषण दिया।
भाषण में शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मैंने फिर एक बार रूस की राजकीय यात्रा की। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से रूस सरकार और रूसी जनता को सच्चे दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
चीन और रूस अच्छे पड़ोसी देश हैं। एक दशक पहले मैंने पहली बार राष्ट्रपति के रूप में रूस की राजकीय यात्रा की थी, और राष्ट्रपति पुतिन के साथ चीन-रूस संबंधों के व्यापक विकास का नया अध्याय शुरू किया।
चीन और रूस विश्व के बड़े देश होने के नाते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश भी हैं। दोनों अंतर्राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। चीन रूस के साथ संयुक्त राष्ट्र से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय चार्टर के लक्ष्य व सिद्धांत के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नीति-नियमों की ²ढ़ रक्षा करना चाहता है।
मैं यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय संबंधों तथा समान रुचि वाले महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर गहन रूप से विचार-विमर्श करने की प्रतीक्षा में हूं। विश्वास है कि इस यात्रा में जरूर समृद्ध उपलब्धियां हासिल होंगी।
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza Samacharbreaking newspublic relationpublic relation newslatest newsnews webdesktoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newstoday's newsNew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rani Sahu
Next Story