विश्व

लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, 5 लोगों की मौत

jantaserishta.com
11 July 2023 1:33 PM IST
लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, 5 लोगों की मौत
x
शव बरामद.
नई दिल्ली: खोजी दल को लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, पांच शव बरामद हुए हैं। नेपाल पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। कोशी प्रांत पुलिस के DIG राजेशनाथ बस्तोला ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया, “हेलीकॉप्टर लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका -2 की सीमा पर पाया गया है जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है।"
पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया है। DIG राजेशनाथ बस्तोला ने कहा, "बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में पांच मैक्सिकन नागरिक समेत कुल 6 लोग सवार थे। मंगलवार सुबह 10.10 मिनट पर मनांग एयर के इस हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, इसके 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story