विश्व

वाह रे चीन की सरकार! गलवान वैली में भारतीय सेना के हाथों मारे गए सैनिकों के स्मारक पर ट्रेवल ब्लॉगर ने खिंचवाई फोटो, मिली ये सजा

jantaserishta.com
15 Nov 2021 1:29 PM IST
वाह रे चीन की सरकार! गलवान वैली में भारतीय सेना के हाथों मारे गए सैनिकों के स्मारक पर ट्रेवल ब्लॉगर ने खिंचवाई फोटो, मिली ये सजा
x

नई दिल्ली: पड़ोसी देशों पर हेकड़ी जताने वाले चीन ने अब वहां के ट्रेवल ब्लॉगर को सात महीने की सजा सुनाई है. उस ट्रेवल ब्लॉगर पर गलवान घाटी में मारे गए चीनी सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगा था. बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प हुई थी. शुरुआत में चीन ने उसे हुए नुकसान से इनकार किया था. फिर बाद में यह बात मानी थी और मारे गए जवानों की याद में समाधि बनवाई थी.

ट्रेवल ब्लॉगर पर ने चीन के शहीद जवानों के लिए बनी समाधि के पास कुछ तस्वीरें खिंचवाई थीं. ट्रेवल ब्लॉगर पर जवानों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. उत्तर पश्चिमी चीन के झिंजियांग उइगर क्षेत्र के पिशान काउंटी के स्थानीय कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. यह भी आदेश दिया गया है कि 10 दिनों के अंदर ट्रेवल ब्लॉगर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगे.
ब्लॉगर का नाम ली किजिआन ( Li Qixian) है. वह Xiaoxian Jayson नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव है. वह 15 जुलाई को इस समाधि स्थल पर गया था. यह समाधि स्थल काराकोरम पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है. आरोप लगाया गया है कि वह उस पत्थर पर चढ़ गया था, जिसपर समाधि स्थल का नाम लिखा है. इसके अलावा उसपर आरोप है कि मारे गए जवानों की समाधि के पास खड़ा होकर वह स्माइल कर रहा था, साथ ही उसने समाधी की तरफ हाथ से पिस्टल बनाकर इशारा भी किया था.
फोटोज सोशल मीडिया पर आने के बाद ली किजिआन का विरोध शुरू हुआ था. फिर 22 जुलाई को इसकी जांच के आदेश दिए गए थे. अब उसे दोषी मानते हुए सात महीने की सजा सुनाई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story