विश्व

रूस में चिंताजनक हालात, 31 दिसंबर के बादसे एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले

Neha Dani
7 Oct 2021 11:08 AM GMT
रूस में चिंताजनक हालात, 31 दिसंबर के बादसे एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले
x
पश्चिम एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया में करीब 20 फीसद व अमेरिका तथा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 12 फीसद की गिरावट आई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रूस में चिंताजनक हालात बने हुए हैं। 31 दिसंबर के बाद गुरूवार को सबसे ज्यादा एक दिन में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर 27,550 नए मामलों सामने आए हैं। एक दिन पहले यह कोरोना के नए मामले 25,133 थे। वहीं, 31 दिसंबर को रूस में 27,747 कोरोना के मामले आए थे, जो कि अब एक बार फिर रूस में नए मामलों की संख्या बढ़ गई है।

कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए रूस की सरकार ने कहा कि पिछले दिन देश के अलग-अलग 85 क्षेत्रों में 27,550 कोरोना के मामलों की पुष्टि की गई। रूस में कोरोना के मामलों की वृद्धि की दर बढ़कर 0.36 फीसद हो गई है।
गुरूवार को मास्को में 5,404 कोरोना के सबसे अधिक नए मामले आए हैं, जो एक दिन पहले 3,589 थे। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 2,418 मामले हैं, जो 2,187 से ऊपर हैं, और मास्को क्षेत्र में 1,454 मामले हैं, जो 1,410 से ऊपर हैं।
24 घंटों के अंदर रूस में कोरोना के चलते 924 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 929 लोगों की जान गई थी।देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 13 हजार 549 (213,549) हो गई है। इस दौरान देशभर के अस्पतालों से 20,330 लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो गए हैं, जो एक दिन पहले 19,841 से बढ़कर कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 67 लाख 99 हजार 230 (6,799,230) हो गई है।
यूरोप को छोड़कर दुनिया के सभी देशों मे कोरोना के मामलों में गिरावट
पिछले दिनों डब्ल्यूएचओ ने बताया कि यूरोप को छोड़कर दुनिया के सभी देशों में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। यूरोप में नए मामलों की संख्या पूर्व की तरह बरकरार है। कोरोना के मामलों में अफ्रीका में लगभग 43 फीसद, पश्चिम एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया में करीब 20 फीसद व अमेरिका तथा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 12 फीसद की गिरावट आई है।


Next Story