विश्व
गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल हुआ 'दुनिया का सबसे दुर्लभ' ब्लैक डायमंड, जानें कैसे खरीदें
Rounak Dey
18 Jan 2022 6:30 AM GMT
x
इसकी नीलामी के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया जाएगा, जो पहले भी कई कीमती पत्थरों के लिए कि जा चुकी है।
दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल एक दुर्लभ ब्लैक डायमंड को बिटकॉइड के माध्यम से खरीदा जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नीलामी में इसे 4 -7 मिलियन डॉलर (29 से 51 करोड़ रुपए) के बीच बेचने की उम्मीद है। क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल करके इसे खरीदा जा सकता है। 51 करोड़ रुपए की कीमत पर इस डायमंड को खरीदने के लिए लगभग 160 बिटकॉइन्स की जरूरत होगी।
555.55 कैरेट के काले हीरे को 'एनिग्मा' के नाम से जाना जाता है। सोमवार को इसे दुबई में सोथबी की दुबई गैलरी में बिक्री से पहले पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया। सोथबी के नीलामी घर के आभूषण विशेषज्ञ सोफी स्टीवंस के अनुसार दुर्लभ काले कार्बानाडो हीरे का निर्माण तब हुआ जब कोई उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह 2.6 अरब साल पहले पृथ्वी से टकराया था। काटने के लिए सबसे कठिन पदार्थों में से एक 555.55 कैरेट के हीरे को इसके अनाम मालिक ने पिछले 20 सालों में कभी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया।
दुबई के बाद लॉस एंजिल्स और लंदन जाएगा हीरा
यह अब तक के सबसे बड़े हीरे के रूप में फरवरी में नीलामी के लिए बाजार में आएगा। स्टीवंस ने इसका वर्णन करते हुए कहा कि यह बहुत अलग है। दुबई में प्रदर्शित होने के बाद, 3 फरवरी को होने वाली सात दिवसीय ऑनलाइन नीलामी से पहले, 'एनिग्मा' को लॉस एंजिल्स और लंदन ले जाया जाएगा। सोथबी ने इस डायमंड को 'ब्रह्मांडीय आश्चर्य' कहा है। इसकी नीलामी के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया जाएगा, जो पहले भी कई कीमती पत्थरों के लिए कि जा चुकी है।
Next Story