विश्व

दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान

Shiddhant Shriwas
19 Sep 2021 10:23 AM GMT
दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान
x
हमारी पृथ्वी पर ऐसे कई खतरनाक जीव हैं, जिनके काटे जाने के बाद पल भर में ही इंसान की जान जा सकती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारी पृथ्वी पर ऐसे कई खतरनाक जीव हैं, जिनके काटे जाने के बाद पल भर में ही इंसान की जान जा सकती है। अक्सर इनके शिकार के कई मामले देश दुनिया से सामने निकल कर आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं दुनिया की पांच बेहद ही खतरनाक मकड़ियों के बारे में, जिनके काटे जाने के बाद इंसान की पल भर में ही मृत्यु हो सकती है। आइये जानते हैं -

ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी है। इसका न्यूरोटॉक्सिन जहर इतना घातक होता है कि इसके काटे जाने के बाद व्यक्ति की पल भर में ही मृत्यु हो सकती है। मकड़ी के काटने के बाद व्यक्ति का उसकी मांसपेशियों पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और उसको सांस की समस्या भी आने लगती है। इस मकड़ी के काटे जाने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

सिडनी फनल वेब

ये दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक मकड़ी है। इसका वैज्ञानिक नाम एट्रैक्स स्टॉक्सस है। शिकार करने के मामले में ये मकड़ी काफी खतरनाक है। इसका नाम दुनिया की सबसे घातक मकड़ियों में शुमार किया जाता है। इसका आकार एक फनल की तरह होता है। इसी वजह से इसे सिडनी फनल कहा जाता है। ये नम क्षेत्रों में रहना पसंद करती हैं।

ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर

ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर की गिनती भी दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में की जाती है। इसे विओलिन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी जाना जाता है। ये मकड़ियां ज्यादातर अमेरिका के मध्य-पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में पाई जाती हैं।

रेडबैक/ ब्लैक विडो स्पाइडर

रेडबैक स्पाइडर ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। इन मकड़ियों के पीछे का रंग लाल होता है इस वजह से इनको आसानी से पहचाना जा सकता है। ये मकड़ियां शिकार करने के मामले में काफी घातक होती हैं। इनके काटे जाने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

सिक्स आई सैंड स्पाइडर

सिक्स आई सैंड स्पाइडर का नाम भी दुनिया के खतरनाक मकड़ियों की फेहरिस्त में शामिल है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम सिकेरियस है जिसका अर्थ है 'कातिल'। अक्सर ये मकड़ियां रेत में छिपी होती हैं, जैसे ही कोई इनके पास आता है। उन्हें ये पल भर में ही अपना शिकार बना लेती हैं। इनके काटे जाने के बाद व्यक्ति की चंद घंटों में मृत्यु हो सकती है।

Next Story