विश्व

दुनिया की सबसे बड़ी शार्क मछली व्हेल, नई रिसर्च से बदल गया सबकुछ

Rounak Dey
29 July 2022 4:48 PM IST
दुनिया की सबसे बड़ी शार्क मछली व्हेल, नई रिसर्च से बदल गया सबकुछ
x
शोधकर्ताओं ने कहा कि समय के साथ व्हेल शार्क ने इन शैवालों को हजम करने की काबिलियत पैदा कर ली होगी।

कैनबरा:दुनिया की सबसे बड़ी शार्क मछली को लेकर एक नई खोज सामने आई है। व्हेल शार्क (Whale Sharks) 18,500 KG की होती है और 32 फीट लंबी होती है। नई खोज में पता चला है कि ये दैत्याकार मछली सिर्फ मांसाहारी नहीं होती है। वास्तव में ये शैवाल से अपने पोषक तत्वों को निकालती है, जिसे वे छोटे शिकार के दौरान निगल जाती हैं। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस के फिश बायोलॉजिस्ट डॉ मार्क मीकन ने कहा कि ये रिसर्च व्हेल शार्क क्या खाती हैं इसे लेकर हमें फिर से सोचने को मजबूर करती है।


वंडर वुमेन फेस्ट में बीबा, वेरो मोडा और अधिक जैसे शीर्ष ब्रांडों को 70% तक की छूट पर एक्सप्लोर करें, अब 30 जुलाई तक लाइव, सर्वोत्तम ऑफ़र प्राप्त करने के लिए अभी खरीदारी करें।

नई खोज से व्हेल शार्क दुनिया का सबसे बड़ा सर्वाहारी (Omnivore) जीव बन गया है। Omnivore दो लैटिन शब्दों से मिलकर बना है। इसमें एक ओमनीस है जिसका मतलब होता है सबकुछ और दूसरा शब्द है वोरारे जिसका मतलब होता है खाना। सर्वाहारी जीव वह होते हैं, जो जानवरों और पौधों दोनों से पोषण प्राप्त करते हैं। इंसान भी एक सर्वाहारी जीव है।


जमीन पर रहने वाले बड़े जीव होते हैं शाकाहारी
फूड चेन में सर्वाहारी जीव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. मीकन कहते हैं, 'जमीन पर मौजूद सभी बड़े जानवर शाकाहारी रहे हैं। वहीं अभी तक हम मानते रहे हैं कि समुद्र के बड़े जीव जैसे व्हेल और शार्क छोटी मछलियों को खाते हैं। लेकिन नई रिसर्च से शायद ये पता लगता है कि पानी और जमीन पर सिस्टम में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।'


शार्क के शरीर में मिले शैवाल
अध्ययन में, टीम ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के निंगलू रीफ से संभावित खाद्य स्रोतों के नमूने एकत्र किए, जिनमें छोटे प्लवक और बड़े समुद्री शैवाल शामिल थे। इसके बाद उन्होंने व्हेल शार्क के खाद्य पदार्थों में अमीनो एसिड और फैटी एसिड की तुलना की। शोध के विश्लेषण में पता चला कि व्हेल शार्क के ऊतक में सरगसुम में पाए जाने वाले यौगिक हैं, जो एक प्रकार का भूरा समुद्री शैवाल है। ये समुद्र की चट्टानों पर उगते हैं और वहां से वह पानी की सतह पर आ जाते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि समय के साथ व्हेल शार्क ने इन शैवालों को हजम करने की काबिलियत पैदा कर ली होगी।
Next Story