दुनिया का सबसे बड़ा Purple-Pink Diamond हुआ नीलाम, एशिया के एक ग्राहक ने लगाई सबसे बड़ी बोली, आखिर क्यों है इतना खास

दुर्लभ पर्पल पिंक हीरे का नाम द सकूरा है जिसे 23 मई को हांगकांग में नीलाम किया गया है. दरअसल इतिहास में द सकूरा हीरा सबसे महंगा बिकने वाला पर्पल पिंक हीरा बन गया है. वहीं 10 प्रतिशत से कम पिंक हीरे का वजन एक कैरेट के पांचवें हिस्से से ज्यादा बताया गया है. ये फैंसी पर्पल पिंक हीरा 15.81 कैरेट का है. इसका आकार भी पर्पल पिंक हीरों में सबसे बड़ा है. 29.3 मिलियन डॉलर में नीलाम हुआ द सकूरा हीरा अबतक का सबसे महंगा पर्पल पिंक हीरा बन गया है और अपने वजन और दाम की वजह से इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं इस हीरे को क्रिस्टी नाम की संस्था ने नीलाम किया है. जहां क्रिस्टी ने कहा कि 'इस शानदार हीरे को 'फैंसी विविड' के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो कि पर्पल और गुलाबी रंग के साथ बेहद आकर्षक लग रहा है'. ये हीरा बेहद चमकीला और सुंदर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





