जल गया दुनिया का सबसे बड़ा विमान एंटोनोव-225, युद्ध में रूसियों ने किया नष्ट

नई दिल्ली: रूस के खिलाफ जारी युद्ध के बीच (Russia-Ukraine Crisis) यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने बताया है कि रूसी हमले से दुनिया के सबसे बड़े विमान एंटोनोव-225 मिरिया (Antonov-225 Mriya) को नष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि इस जहाज को यूक्रेन में 'द ड्रीम' कहा जाता है. इस विमान को यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था और इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में होती थी. दिमित्री कुलेबा ने बताया कि यह विमान रूसी गोलाबारी के कारण कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कथित तौर पर जला दिया गया.
The biggest plane in the world "Mriya" (The Dream) was destroyed by Russian occupants on an airfield near Kyiv. We will rebuild the plane. We will fulfill our dream of a strong, free, and democratic Ukraine. pic.twitter.com/Gy6DN8E1VR
— Ukraine / Україна (@Ukraine) February 27, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





