विश्व

दुनिया की पहली कानूनी समलैंगिक शादी

Teja
19 April 2023 7:55 AM GMT
दुनिया की पहली कानूनी समलैंगिक शादी
x

वर्ल्ड : समलैंगिक विवाह एक ऐसा विषय है जिस पर कभी भी बहस खत्म नहीं हो सकती। कोई इसके पक्ष में हैं तो कोई इसका कड़ा विरोध कर रहा है। भारत में भी सेम मैरिज को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। बता दें कि दुनिया के 32 देश ऐसे है जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई है। अब देखना यह होगा की भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो पाएगा की नहीं।

क्या आपको यह पता है कि दुनिया की पहली कानूनी समलैंगिक शादी किसने की थी? 1 अप्रैल, 2001 को डच के दो गे कपल गर्ट कस्टील और डॉल्फ पास्कर ने नीदरलैंड में दुनिया की पहली कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त सेम जेंडर मैरिज कर इतिहास रच दिया था। ये जोड़ा चार समलैंगिक जोड़ों में से एक था, जिनकी शादी 1 अप्रैल, 2001 को एम्स्टर्डम के मेयर द्वारा आधी रात को कराई गई थी। बता दें कि डच कपल की शादी को 22 साल हो गए है।

अपनी शादी को याद करते हुए कपल ने कहा कि लोगों ने मुझे कहा था कि सेम मैरिज को पारित करने वाला नीदरलैंड पहला और आखिरी देश होगा। बाकी दुनिया इसे नहीं स्वीकार करेगी। लेकिन आज दुनिया के लगभग 32 देशों ने इसे अपनाया है। डच कपल ने कहा कि मुझे बहुत गर्व होता है कि यह संभव हो पाया। हम इसका छोटा सा हिस्सा बनें और इतिहास रचा।

Next Story