
x
Beijing बीजिंग। चाइना थ्री गॉर्जेस ग्रुप के अनुसार, दक्षिणी चीन के फुच्येन प्रांत के समुद्री क्षेत्र में विश्व के पहले 20-मेगावाट के अपतटीय पवन जनरेटर-सैट का सफल कमीशनिंग पूरा हो गया है और इसे ग्रिड से जोड़ दिया गया है। यह पहली बार है जब चीन ने समुद्र में 20-मेगावाट की अति-क्षमता वाले पवन जनरेटर-सैट को सफलतापूर्वक स्थापित और कमीशन किया और उसे ग्रिड से जोड़ा है। यह अति-क्षमता वाले पवन जनरेटर-सैट के लिए चीन की अनुसंधान, विकास, निर्माण, अपतटीय निर्माण और संचालन क्षमताओं में एक नया मील का पत्थर है।
यह 20-मेगावाट का अपतटीय पवन जनरेटर-सैट तट से 30 किलोमीटर से अधिक दूर और 40 मीटर से अधिक गहरे पानी में स्थापित किया गया है। इसके केंद्र की ऊंचाई 174 मीटर है, जो 58 मंजिला इमारत के बराबर है। इम्पेलर का व्यास 300 मीटर है, और इसका स्वीप क्षेत्र 10 मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है। निर्धारित परिचालन स्थितियों के तहत, यह पवन जनरेटर-सैट प्रतिवर्ष 8 करोड़ किलोवाट-घंटे से अधिक बिजली उत्पन्न करता है, जो लगभग 44,000 घरों की वार्षिक बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने और लगभग 22,000 टन मानक कोयले के स्थान पर उपयोग करने के लिए पर्याप्त है।
यह पवन जनरेटर-सैट चीन में स्वतंत्र रूप से विकसित एयरफॉइल ब्लेड का उपयोग करता है। हल्के डिजाइन और डिजिटल बुद्धिमत्तापूर्ण एकीकरण के माध्यम से, प्रति मेगावाट वजन उद्योग के औसत की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है। पवन ऊर्जा संग्रहण और बिजली उत्पादन दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे गहरे समुद्र में चीन की अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए तकनीकी और उपकरण संबंधी सहायता उपलब्ध होती है।
Tagsचीनअपतटीय पवन ऊर्जा20 मेगावाट पवन जनरेटर-सैटफुच्येन प्रांतसमुद्री पवन ऊर्जाग्रिड कनेक्शनएयरफॉइल ब्लेडगहरे समुद्र पवन प्रोजेक्टबिजली उत्पादन दक्षताडिजिटल इंटेलिजेंट सिस्टमचीन थ्री गॉर्जेस ग्रुपऊर्जा आत्मनिर्भरतावैश्विक पवन ऊर्जातकनीकी मील का पत्थरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





