World: ज़ेलेंस्की को रूसी ड्रोन हमलों पर पश्चिमी देशों से कड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद
World वर्ल्ड: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जलेंस्की ने रूस के लगातार हो रहे ड्रोन हमलों पर पश्चिमी देशों से एक मजबूत प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई है। जलेंस्की ने कहा कि ये हमले न केवल यूक्रेन के नागरिकों को बल्कि युद्ध को समाप्त करने के लिए किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों को भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में रूस के एक बड़े ड्रोन हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। इसी तरह, डनिप्रो में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि क्रिवी रिह में 9 लोग घायल हो गए।
जलेंस्की ने कहा, "रूस उन सभी को निशाना बना रहा है जो युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं।" उन्होंने बताया कि रात भर रूस ने 172 ड्रोन यूक्रेन पर भेजे थे, जिनमें से 94 को यूक्रेनी सेना ने गिरा दिया।उन्होंने अमेरिका, यूरोप और अन्य कूटनीतिक सहयोगियों से "गंभीर प्रतिक्रिया" की उम्मीद जताई और यूक्रेन के लिए वैश्विक समर्थन की आवश्यकता को दोहराया।





