
World वर्ल्ड: ब्राजील के अमेज़न क्षेत्र में तेल भंडारों की खोज का विरोध करते हुए, कयापो समुदाय के आदिवासी नेता राओनी मेटुक्टिरे ने कहा कि इसका स्थानीय समुदायों पर खतरनाक प्रभाव पड़ेगा। यह टिप्पणी उन्होंने देश के सबसे बड़े आदिवासी सम्मेलन, "अकांपामेंटो टेरा लिव्रे", के दौरान की। राओनी का यह बयान उस समय आया जब ब्राजील की राज्य-स्वामित्व वाली तेल कंपनी पेट्रोब्रास द्वारा अमेज़न राज्य अमापा के तट पर "फोज़ डो अमेज़ोनास" बेसिन में तेल खोजने की कोशिशें तेज हो गईं हैं।
राओनी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात के बाद कहा, "मैं इस तेल परियोजना के खिलाफ हूं और राष्ट्रपति लूला से इसे लेकर अपनी आपत्ति व्यक्त की है।" हालांकि लूला ने इस क्षेत्र को ब्राजील की सबसे महत्वपूर्ण तेल संपत्ति मानते हुए, पेट्रोब्रास को लाइसेंस देने में पर्यावरणीय एजेंसी इबामा की देरी पर आलोचना की है।
इबामा ने मई 2023 में अमेजन क्षेत्र में तेल खोज का विरोध,पेट्रोब्रास के लिए ऑफशोर ड्रिलिंग लाइसेंस को पर्यावरणीय कारणों से नकारा था। इसके साथ ही, इसने अम्पा के आदिवासी समुदायों पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चिंता जताई थी।





