विश्व

World News : ईद से पहले भारी तबाही का मंजर

Uma Verma
23 March 2025 2:19 PM IST
World News : ईद से पहले भारी तबाही का मंजर
x

वर्ल्ड | इजराइल और अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ने अरब के तीन देशों में भीषण तबाही मचाई है। इजराइल ने गाजा पर फिर से बमबारी शुरू कर दी है, जबकि अमेरिका ने यमन पर भी हमले किए हैं। लेबनान को भी इजराइली हमलों का सामना करना पड़ा है। ये हमले ईद से पहले हुए हैं, जिसके चलते भारी जान-माल का नुकसान हुआ है और क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बन गया है।

गाजा पर इजराइल द्वारा किए गए हमलों में दर्जनों नागरिकों की जानें गईं हैं। अस्पतालों और घरों पर हमले ने स्थानीय निवासियों को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। वही यमन में अमेरिका के हवाई हमले भी काफी विनाशकारी साबित हुए हैं। कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

लेबनान में भी इजराइल द्वारा एयरस्ट्राइक की गई, जिससे कई नागरिकों की मौत हो गई और ज़बरदस्त नुक़सान हुआ है। इस पूरी हिंसा के कारण इन देशों में एक तरफ जहां डर का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ अरब देशों में बडे़ पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

ईद से पहले इस तरह के हमलों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। धार्मिक पर्व से पहले इस तरह के हमले और मौतों ने अरब देशों में गहरी शोक की लहर दौड़ा दी है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इस हिंसा की निंदा की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


Next Story