विश्व

World News : टेक्सास राज्य की दुकान में पड़ी डकैती, डाके के दौरान हमलावरों ने भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी

Ritik Patel
24 Jun 2024 11:00 AM GMT
World News : टेक्सास राज्य की दुकान में पड़ी डकैती, डाके के दौरान हमलावरों ने भारतीय नागरिक की गोली मारकर  हत्या कर दी
x
World News : अमेरिका के टेक्सास राज्य में बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। घटना को अंजाम देते वक्त डकैतों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। डकैती एक दुकान में डाली गई थी। घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दुख जाहिर किया है। अमेरिका के टेक्सास राज्य की एक दुकान में लुटेरों ने डकैती के दौरान 32 वर्षीय एक Indian Citizen की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के रूप में की गयी है और वह आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का रहने वाला था। टेक्सास पुलिस के अनुसार भारतीय नागरिक 8 महीने पहले ही अमेरिका आया था। यह घटना 21 जून को डलास के प्लीजेंट ग्रोव में एक दुकान पर हुई।
रविवार को योग दिवस कार्यक्रम के लिए डलास में मौजूद महावाणिज्य दूत डी.सी.मंजूनाथ ने 'बताया कि यह घटना अर्कांसस में हुई गोलीबारी से संबंधित नहीं है, जैसा कि विभिन्न स्रोतों द्वारा पहले बताया गया था। गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, "हम टेक्सास के डलास के प्लीजेंट ग्रोव में डकैती के दौरान गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण की मौत के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।"
शव को भारत भेजने की मांग- भारतीय संगठनों के सहयोग से वाणिज्य दूतावास पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद Gopikrishna के शव को भारत वापस भेजने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। डकैती के दौरान गोपीकृष्ण को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं। इस घटना से डलास और आस-पास के इलाकों में रहने वाला भारतीय समुदाय शोकाकुल है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story