विश्व

World: रूस-यूक्रेन वार्ता पर फिर टकराव

Riyaz Ansari
24 April 2025 8:32 PM IST
World: रूस-यूक्रेन वार्ता पर फिर टकराव
x

World वर्ल्ड: रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम वार्ता एक बार फिर उलझती दिखी है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की बातचीत को रोक रहे हैं, जबकि यूक्रेन का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध जारी रखना चाहते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों में जल्द समझौता नहीं हुआ तो वे मध्यस्थता से हट सकते हैं।

क्राइमिया को लेकर मतभेद अब भी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ज़ेलेन्स्की ने दोहराया है कि वे क्राइमिया को रूस का हिस्सा नहीं मानेंगे। ट्रम्प ने इसे लेकर असहमति जताते हुए कहा कि क्राइमिया तो पहले ही "खो दिया गया" है। रूस के प्रवक्ता ने ट्रम्प की इस राय का समर्थन किया।

इस बीच रूस ने लंदन में हुए अंतरराष्ट्रीय शांति वार्ता को भी यूक्रेन द्वारा असफल करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन ने जवाब में कहा कि रूस अधिक भूमि कब्जा करने की मंशा से बातचीत को खींच रहा है।

हाल ही में कीव पर हुए मिसाइल हमले में आठ लोगों की मौत के बाद यूक्रेनी विदेश मंत्री ने रूस को शांति की राह में सबसे बड़ी बाधा बताया


Next Story