विश्व

World: चीन की मार्च निर्यात में तेज़ बढ़त

Riyaz Ansari
14 April 2025 7:51 PM IST
World: चीन की मार्च निर्यात में तेज़ बढ़त
x

World वर्ल्ड; मार्च में चीन के निर्यात में तेज़ उछाल देखने को मिला, जब फैक्ट्रियों ने अमेरिकी टैरिफ लागू होने से पहले भारी मात्रा में माल भेजा। बीते साल की तुलना में निर्यात में 12.4% की बढ़त दर्ज की गई, जो हाल के महीनों की सबसे बड़ी बढ़त है। हालांकि, इस बढ़त के पीछे छिपी चिंता यह है कि आने वाले महीनों में यह तेज़ी टिक नहीं पाएगी।

अमेरिका ने फरवरी से चीनी सामान पर 10% टैरिफ लगाया और मार्च में फिर एक और 10% की बढ़ोतरी कर दी, जिससे कुल दरें 145% तक जा पहुंची हैं। जवाब में चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर 125% तक शुल्क बढ़ाया है। बीजिंग ने इन अमेरिकी फैसलों को ‘मजाक’ बताया है।

हालात और गंभीर इसलिए हैं क्योंकि चीन की घरेलू मांग में भी गिरावट दर्ज हुई है। मार्च में आयात 4.3% गिरा, जो अनुमान से कहीं अधिक है। विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा स्तर पर निर्यात आने वाले समय में गिर सकता है और अर्थव्यवस्था को बनाए रखना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा



Next Story