World: चीन ने यूक्रेन के हथियार आपूर्ति के आरोप को बताया निराधार

World वर्ल्ड: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की द्वारा रूस को हथियार और गनपाउडर सप्लाई करने के आरोप पर चीन ने शुक्रवार को कड़ा जवाब देते हुए इन्हें निराधार बताया। चीन के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसने यूक्रेन संकट में किसी भी पक्ष को कभी भी घातक हथियार नहीं दिए हैं।
जेलेंस्की ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि चीन रूस को हथियार उपलब्ध करवा रहा है और उसके क्षेत्र में हथियार भी बना रहा है। इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन हमेशा संघर्ष खत्म करने और शांति वार्ता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत रहा है।
चीन ने यह भी कहा कि यूक्रेन स्वयं सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुका है कि रूस द्वारा प्राप्त हथियारों के अधिकांश पुर्जे अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से आते हैं। चीन ने इन आरोपों को राजनीतिक प्रचार और निराधार बताया।





