World: चीन ने दुर्लभ खनिज तत्वों के निर्यात पर नियंत्रण की घोषणा की

World वर्ल्ड: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कड़े टैरिफ के जवाब में चीन ने शुक्रवार को दुर्लभ खनिज तत्वों के निर्यात पर नियंत्रण की घोषणा की, जिससे अमेरिका और पश्चिमी देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर रक्षा उपकरणों तक की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यह कदम वैश्विक व्यापार युद्ध में चीन की ताकत का एक बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।
चीन ने सात प्रमुख मध्यम और भारी दुर्लभ तत्वों को निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल किया है। ये तत्व वैश्विक ऊर्जा, और तकनीकी उद्योगों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
यह नियंत्रण सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि सभी देशों पर लागू होगा, जिससे चीन को यह तय करने की ताकत मिलती है कि किस देश को कितना निर्यात करना है। विश्लेषकों का मानना है कि इन तत्वों पर निर्भर उद्योगों में में भारी संकट पैदा हो सकता है, क्योंकि चीन दुनिया के 90% से अधिक परिष्कृत दुर्लभ खनिजों का उत्पादन करता है।





