विश्व

यूक्रेन के पुनर्निमाण के लिए विश्व बैंक छह अरब डॉलर देने पर सहमत

jantaserishta.com
19 April 2023 9:21 AM IST
यूक्रेन के पुनर्निमाण के लिए विश्व बैंक छह अरब डॉलर देने पर सहमत
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन और विश्व बैंक समूह ने चुनौतियों का मुकाबला करने और यूक्रेन के पुनर्निमाण के लिए एक विशेष कार्यक्रम पर सहमति व्यक्त की है। इसके तहत युद्ध प्रभावित देश को छह अरब डॉलर तक का ऋण देने का प्रावधान है। यूक्रेन की सरकारी प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने बताया कि इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (आईबीआरडी) के माध्यम से जुटाई जाने वाली धनराशि का उपयोग यूक्रेन में सामाजिक और परिवहन से जुड़े बुनियादी ढांचों को बहाल करने के लिए किया जाएगा। आईबीआरडी विश्व बैंक समूह का हिस्सा है।
शिम्हल ने कहा कि पुनर्निमाण कार्यक्रम इस साल स्वीकृत और लॉन्च होने वाला है।
इसके अलावा, यूक्रेन अपने ऊर्जा क्षेत्र के पुनर्निर्माण पर विश्व बैंक के साथ संयुक्त परियोजनाओं को लागू करेगा, जिसमें हीटिंग सिस्टम के साथ ही परिवहन और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र शामिल हैं। परियोजनाओं का कुल मूल्य 1.45 अरब डॉलर से अधिक आंका गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story