
x
Indore इंदौर: ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के साथ की है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड 237 रन पर सिमट गई और 89 रन से मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया से मिले 327 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। डिवाइन ने 112 गेंद पर 3 छक्के और 12 चौके लगाते हुए 112 रन की पारी खेली। उन्हें दूसरे किसी भी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए। अलाना किंग ने 2 विकेट लिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 49.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 326 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एशले गार्डनर ने 77 गेंद पर शतक लगाया था। गार्डनर ने 83 गेंद पर 1 छक्का और 16 चौके लगाते हुए 115 रन की पारी खेली थी। फोएबे लिचफिल्ड ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 45 रन, किम गार्थ ने 37 गेंद पर 38, एल्सी पेरी ने 31 गेंद पर 33 रन और ताहिला मैक्ग्राथ ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की तरफ से ली तहुहु सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा जेस केर ने 8.3 ओवर में 59 रन देकर 3, अमिलिया केर ने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्री इलिंग ने 9 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट लिए। इलिंग सबसे महंगी गेंदबाज रहीं।
Tagsमहिला विश्व कप 2025ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटन्यूजीलैंड महिला क्रिकेटएशले गार्डनरसोफी डिवाइनएल्सी पेरीबड़ी जीतमैच परिणामक्रिकेट विश्व कपविकेटरन।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





