विश्व

बड़ा खुलासा: महिला कर्मचारियों ने कैदी के साथ संबंध बनाए, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
30 Sept 2022 5:40 PM IST
बड़ा खुलासा: महिला कर्मचारियों ने कैदी के साथ संबंध बनाए, मच गया हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

एक ही कैदी के साथ दोनों महिला कर्मचारियों ने संबंध बनाए थे.
नई दिल्ली: जेल की दो महिला कर्मचारियों पर एक कैदी के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले में एक महिला कर्मचारी को दोषी करार दिया गया है. उसे जेल भी जाना पड़ सकता है, जबकि दूसरी के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है.
वेल्स की रहने वाली 25 साल की एलिस हिब्स को दो जेलों में एक नर्स के रूप में काम करते हुए कैदी के साथ 'अनुचित संबंध' बनाने का दोषी पाया गया. वहीं, एक दूसरी जेल अधिकारी रूथ श्माइलो पर भी उसी कैदी के साथ संबंध रखने का आरोप लगा है.
द सन के मुताबिक, श्माइलो को हाल ही में कार्डिफ क्राउन कोर्ट में पेश किया गया जहां मामले की सुनवाई चल रही है. जबकि, हिब्स को दोषी करार दिया गया है.
हिब्स को अगले महीने सजा या आगे के निर्देश की सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है. उसे बताया गया कि जब मामले में सजा सुनाई जाएगी तो 'सभी विकल्प' खुले रहेंगे.
वेल्स के ब्रिजेंड में 1,652 क्षमता वाले जेल में एक ही कैदी के साथ दोनों महिला कर्मचारियों ने संबंध बनाए थे.
बताया गया कि श्माइलो का पिछले साल दिसंबर और अप्रैल के बीच कैदी के साथ पांच महीने तक संबंध था. वहीं, इससे पहले हिब्स उसके साथ मई और जुलाई के बीच रिलेशन में रही थी.
आरोपों में कहा गया है कि दोनों कर्मचारियों ने एक सरकारी मुलाजिम की गरिमा को तार-तार किया. उन्होंने जानबूझकर इस तरह का कृत्य किया जिसने विभाग को शर्मसार किया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story