विश्व

महिला कर्मचारी दोषी करार, कॉलेज को लगाया इतने अरबों का चूना

jantaserishta.com
4 April 2022 4:04 PM IST
महिला कर्मचारी दोषी करार, कॉलेज को लगाया इतने अरबों का चूना
x

नई दिल्ली: एक महिला कर्मचारी को अपने संस्थान से तीन अरब रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी करने के मामले में दोषी पाया गया. उसने लग्जरी लाइफस्टाइल बिताने के लिए अरबों रुपये के सामान चोरी किए थे.

चोरी के सामान को बेचने के बाद जो पैसे उसे मिले, उससे उसने महंगी कारें और प्रॉपर्टीज खरीदीं. कोर्ट ने महिला को 23 साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है.
जॉर्जिया की रहने वाली इस कर्मचारी का नाम जेमी पेट्रोन (Jamie Petrone) है, जो 42 साल की है. जेमी याले स्कूल ऑफ मेडिसिन (Yale School of Medicine) में काम करती थी, जहां से उसने संस्थान के लिए कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े सामान खरीद में अरबों का घपला और चोरी किए. जेमी पेट्रोन को हाल ही में धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के मामले में दोषी ठहराया गया है.
अदालत के दस्तावेजों और बयानों के अनुसार, याले यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में काम करने वाली पेट्रोन के पास वित्त और प्रशासन का जिम्मा था. पेट्रोन को संस्थान के फंड से 7 लाख रुपये तक की खरीदारी करने के लिए अधिकृत किया गया था. लेकिन उसने नियमों को ताक पर रखते हुए इससे कई गुना कीमत के सामान ऑर्डर कर दिए. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, टैबलेट, आईपैड सहित इलेक्ट्रॉनिक्स के लाखों डॉलर का जो ऑर्डर आया था, पेट्रोन ने बाहर बेच दिया.
इसके लिए उसने संस्थान के ईमेल से भी खिलवाड़ किया. हैरानी की बात यह है कि जेमी पेट्रोन ये फ्रॉड आठ साल तक करती रही और याले यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन को तीन अरब रुपये से अधिक की चपत लग गई.
अभियोजकों ने कहा कि पेट्रोन ने चोरी के सामान की बिक्री से मिले पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, विदेश की यात्राएं की, महंगी कारें खरीदी. कुल मिलाकर उसने पति और बच्चों संग लग्जरी जिंदगी बिताई. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पास से दो मर्सिडीज-बेंज, दो कैडिलैक एस्क्लेड्स, एक डॉज चार्जर और एक रेंज रोवर को जब्त किया गया है.
अभियोजकों ने यह भी कहा कि पेट्रोन चोरी के उपकरणों से कमाए पैसे पर टैक्स का भुगतान करने में भी विफल रही. फिलहाल उसे कोर्ट ने दोषी करार दिया है. जल्द ही सजा सुनाई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story