
x
185 दिनों बाद पृथ्वी पर वापस लौटीं महिला अंतरिक्षयात्री
अंतरिक्षयात्री केट रुबिन्स (Astronaut Kate Rubins ) अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से 185 दिनों बाद वापस पृथ्वी पर लौटीं हैं। अंतरिक्ष में सैंकड़ों घंटे बिताने के बाद अपना मिशन पूरा कर लौटी केट ने वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने वहां से अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट भी डाला था। धरती से 200 मील दूर स्पेस सेंटर नासा से केट रुबिन्स के इस कदम के बाद अमेरिका में एक चुनावी मुहिम 'व्हॉट्स योर एक्सक्यूज' (आपका क्या बहाना है) की भी शुरुआत हुई।
इस दौरान केट ने 30 नवंबर को पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उगाई गई मूली की फसल भी काटी। नासा की ओर से इस प्रयोग का नाम प्लांट हेबिटेट-02 रखा गया था। यहां से रुबिन्स अपने घर ह्यूस्टन लौटेंगी। इसके बाद 21 अप्रैल को एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के जरिए केट रुबिन्स अपने इस अंतरिक्ष अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर से नासा टेलीविजन, नासा एप और एजेंसी की वेबसाइट के जरिए इस कॉन्फ्रेंस का प्रसारण किया जाएगा।
सर्गेइ रिझीकोव (Sergey Ryzhikov) और सर्गेइ कुडवर्चकोव (Sergey Kud-Sverchkov) के साथ केट रुबिन्स अपने मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन गई थी। केट ने अंतरिक्ष में सैंकड़ों घंटे बिताए और दो स्पेसवॉक भी पूरा किया। शुक्रवार रात 9.34 बजे अंतरिक्षयात्रियों का यह क्रू अपने सोयूज एमएस-17 स्पेसक्राफ्ट में वापस पृथ्वी के लिए रवाना हुआ और शनिवार देर रात 12:55 पर कजाकिस्तान के दक्षिणपूर्व स्थित शहर झेजकाजगान में उतरा। उस वक्त कजाकिस्तान के स्थानीय समयानुसार सुबह 10:55 बजे का समय हुआ था।,
👩🚀 Astronaut Kate Rubins is all "high fives and smiles" as she takes her first breath of fresh Earth air in 185 days. Aboard the @Space_Station, Rubins conducted hundreds of hours of @ISS_Research, including advancing her work in DNA sequencing. pic.twitter.com/dAAq7Yx3WT
— NASA (@NASA) April 17, 2021
Next Story